Odoo से IoT सिस्टम कनेक्शन

बुनियादी कोर्स

IoT सिस्टम को Odoo डेटाबेस से कनेक्ट करने के लिए, निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा किया जाना चाहिए:

  • इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT) ऐप्लिकेशन इंस्टॉल होना चाहिए।

  • IoT सिस्टम नेटवर्क से कनेक्ट होना चाहिए।

  • Odoo से कनेक्ट होने वाला कंप्यूटर IoT सिस्टम के समान नेटवर्क पर होना चाहिए।

टिप्पणी

IoT सिस्टम को प्रॉडक्शन इंस्टेंस से कनेक्ट करने की सिफारिश की जाती है, क्योंकि अन्य प्रकार के एनवायरनमेंट समस्याएं पैदा कर सकते हैं (जैसे HTTPS सर्टिफ़िकेट जनरेशन के साथ)।

कनेक्शन

IoT सिस्टम को पेयरिंग कोड या कनेक्शन टोकन का इस्तेमाल करके Odoo डेटाबेस से कनेक्ट किया जा सकता है।

पेयरिंग कोड का उपयोग करके कनेक्शन

टिप्पणी

  • IoT सिस्टम स्टार्ट होने के बाद पेयरिंग कोड 5 मिनट तक डिस्प्ले होता है। अगर कोड अब दिखाई नहीं दे रहा है, तो पेयरिंग कोड फिर से डिस्प्ले करने के लिए IoT बॉक्स को रीबूट करें या Windows वर्चुअल IoT सर्विस को रीस्टार्ट करें। वैकल्पिक रूप से, कनेक्शन टोकन का इस्तेमाल करके IoT सिस्टम को डेटाबेस से कनेक्ट करें।

  • अगर IoT सिस्टम पहले से ही किसी डेटाबेस से कनेक्ट है (जैसे, टेस्ट डेटाबेस) तो पेयरिंग कोड डिस्प्ले नहीं होता।

  1. IoT सिस्टम का पेयरिंग कोड रिट्रीव करें:

    IoT बॉक्स को एक्सटर्नल मॉनिटर या प्रिंटर से कनेक्ट करें। अगर IoT बॉक्स इससे पहले प्लग किया हुआ था, तो इसे कुछ सेकंड के लिए अनप्लग करके और फिर से प्लग करके रीबूट करें।

    • एक्सटर्नल मॉनिटर: IoT बॉक्स को रीबूट करने के कुछ मिनट बाद पेयरिंग कोड स्क्रीन पर डिस्प्ले होना चाहिए।

    • प्रिंटर: पेयरिंग कोड ऑटोमैटिकली प्रिंट होना चाहिए।

    सलाह

    अगर IoT बॉक्स से कोई एक्सटर्नल मॉनिटर या प्रिंटर कनेक्ट नहीं है, तो IoT बॉक्स का होमपेज ऐक्सेस करें; कोड पेयरिंग कोड सेक्शन में प्रदर्शित होता है।

  2. Odoo में, IoT ऐप्लिकेशन खोलें और कनेक्ट करें पर क्लिक करें।

  3. खुलने वाले IoT बॉक्स कनेक्ट करें पॉपअप में, पेयरिंग कोड एंटर करें।

  4. पेयर पर क्लिक करें।

कनेक्शन टोकन का उपयोग करके कनेक्शन

  1. Odoo में, IoT ऐप्लिकेशन खोलें और कनेक्ट करें पर क्लिक करें।

  2. खुलने वाले IoT बॉक्स कनेक्ट करें पॉपअप में, टोकन कॉपी करें।

  3. IoT बॉक्स या Windows वर्चुअल IoT का होमपेज ऐक्सेस करें।

  4. Odoo डेटाबेस कनेक्ट सेक्शन में कॉन्फ़िगर पर क्लिक करें।

  5. टोकन को सर्वर टोकन फ़ील्ड में पेस्ट करें और कनेक्ट करें पर क्लिक करें।

IoT सिस्टम फ़ॉर्म

एक बार IoT सिस्टम Odoo डेटाबेस से कनेक्ट हो जाने पर, यह IoT ऐप्लिकेशन में कार्ड के रूप में दिखाई देता है। IoT बॉक्स के या Windows वर्चुअल IoT के होमपेज को ऐक्सेस करने के लिए कार्ड पर आईपी ऐड्रेस पर क्लिक करें। IoT सिस्टम से कनेक्ट डिवाइस की लिस्ट को ऐक्सेस करने के लिए कार्ड पर क्लिक करें।

सलाह

डेवलपर मोड को इनेबल करें ताकि IoT सिस्टम की टेक्निकल जानकारी को ऐक्सेस कर सकें, जैसे कि इसका आइडेंटिफ़ॉयर, डोमेन ऐड्रेस, और इमेज वर्शन

टिप्पणी

डिफ़ॉल्ट रूप से, हर बार IoT सिस्टम को रीस्टार्ट करने पर ड्राइवर ऑटोमैटिकली अपडेट हो जाते हैं। ऑटोमैटिक अपडेट को डिसेबल करने के लिए Automatic drivers update ऑप्शन को अनचेक करें।

ट्रबलशूटिंग

पेयरिंग कोड दिखाई नहीं देता या काम नहीं करता

पेयरिंग कोड निम्नलिखित परिस्थितियों में प्रदर्शित या प्रिंट नहीं हो सकता:

  • IoT सिस्टम इंटरनेट से कनेक्ट नहीं है।

  • IoT सिस्टम पहले से ही एक Odoo डेटाबेस से कनेक्ट है।

  • पेयरिंग कोड डिस्प्ले टाइम एक्सपायर हो गया है। पेयरिंग कोड को फिर से डिस्प्ले करने के लिए IoT बॉक्स को रीबूट करें या Windows वर्चुअल IoT सर्विस को रीस्टार्ट करें

  • IoT सिस्टम का इमेज वर्शन बहुत पुराना है और इसे अपडेट करने की आवश्यकता है।

IoT सिस्टम कनेक्ट है लेकिन डेटाबेस में दिखाई नहीं दे रहा है

IoT सिस्टम को डेटाबेस से कनेक्ट होने पर रीस्टार्ट होने में कुछ मिनट लग सकते हैं। अगर यह कुछ मिनट बाद भी दिखाई नहीं देता:

IoT बॉक्स Odoo डेटाबेस से कनेक्ट है लेकिन पहुँचा नहीं जा सकता

वेरिफाई करें कि IoT सिस्टम और Odoo डेटाबेस चलाने वाला कंप्यूटर एक ही नेटवर्क से कनेक्ट हैं।

Windows वर्चुअल IoT का होमपेज किसी अन्य डिवाइस से एक्सेस नहीं किया जा सकता

Windows Firewall कॉन्फ़िगरेशन जांचें।

Odoo अपग्रेड के बाद IoT सिस्टम डेटाबेस से डिस्कनेक्ट हो गया है

IoT बॉक्स के कार्ड को फ्लैश करके IoT सिस्टम के इमेज को अपडेट करें या Windows वर्चुअल IoT प्रोग्राम को अनइंस्टॉल करें और अपने डेटाबेस के वर्शन से मैच करने वाले Windows के लिए लेटेस्ट पैकेज को फिर से इंस्टॉल करें