फ़िस्कल लोकलाइज़ेशन

फ़िस्कल लोकलाइज़ेशन देश-विशिष्ट मॉड्यूल होते हैं जो आपको किसी देश की फ़िस्कल आवश्यकताओं का पालन करने में मदद करते हैं। इनमें से ज़्यादातर मॉड्यूल अकाउंटिंग ऐप्लिकेशन से संबंधित होते हैं, लेकिन देश की फ़िस्कल आवश्यकताओं के आधार पर ये अन्य ऐप्लिकेशन जैसे पॉइंट ऑफ़ सेल, ई-कॉमर्स आदि के लिए भी आवश्यक हो सकते हैं।

यह भी देखें

पेरोल लोकलाइजेशन अलग से दस्तावेज़ हैं।

कॉन्फ़िगरेशन

संबंधित ऐप्लिकेशन इंस्टॉल होने पर Odoo को कंपनी के देश के आधार पर फ़िस्कल लोकलाइज़ेशन के कोर मॉड्यूल ऑटोमैटिकली इंस्टॉल करने चाहिए। बाकी को मैन्युअली इंस्टॉल किया जा सकता है। वर्तमान में समर्थित देशों को देखने और उनके स्पेसिफ़िक दस्तावेज़ को ऐक्सेस करने के लिए देशों की लिस्ट देखें।

टिप्पणी

In a multi-company environment, each company can use different fiscal localization modules. However, branches always follow the parent company's localization. Therefore, entities operating in different countries should be set up as companies, not branches.

अकाउंटिंग ‣ कॉन्फ़िगरेशन ‣ सेटिंग पर जाकर और फ़िस्कल लोकलाइज़ेशन सेक्शन के अंदर पैकेज फ़ील्ड चेक करके सही पैकेज के मॉड्यूल इंस्टॉल हैं यह वेरिफ़ाई करें। ज़रूरत होने पर कोई और पैकेज सेलेक्ट करें।

चेतावनी

दूसरा पैकेज सेलेक्ट करना सिर्फ़ तभी संभव है जब कोई एंट्री पोस्ट नहीं की गई हो।

इन पैकेजेस के लिए चार्ट ऑफ़ अकाउंट्स को फ़ाइन-ट्यूनिंग की, इस्तेमाल किए जाने वाले टैक्स को एक्टिवेट करने की, कंट्री-स्पेसिफ़िक स्टेटमेंट और सर्टिफ़िकेशन को कॉन्फ़िगर करने की, और कभी-कभी और भी ज़्यादा की ज़रूरत होती है।

देशों की सूची

नीचे सूचीबद्ध देशों के लिए वित्तीय लोकलाइज़ेशन मॉड्यूल उपलब्ध हैं।

टिप्पणी

इस सूची में नए देश अक्सर जोड़े जाते हैं और Odoo मौजूदा लोकलाइज़ेशन और संबंधित दस्तावेज़ का विस्तार और सुधार करता रहता है।