वायर ट्रांसफ़र¶
वायर ट्रांसफ़र पेमेंट मेथड आपको अपने ग्राहकों को पेमेंट इंस्ट्रक्शन प्रदान करने की अनुमति देता है, जैसे आपकी बैंक डिटेल्स और पेमेंट के साथ शामिल करने के लिए रेफ़रेंस। ये इंस्ट्रक्शन तब डिस्प्ले होते हैं जब ग्राहक पेमेंट मेथड के रूप में वायर ट्रांसफ़र सेलेक्ट करता है और आपकी ई-कॉमर्स वेबसाइट या ग्राहक पोर्टल पर चेकआउट प्रोसेस के अंत में पे नाउ बटन पर क्लिक करता है।
टिप्पणी
हालांकि यह तरीका व्यापक रूप से सुलभ है और इसमें न्यूनतम सेटअप की आवश्यकता होती है, लेकिन प्रक्रिया के हिसाब से यह कुशल नहीं है। इसके बजाय पेमेंट प्रोवाइडर सेट अप करने की सिफारिश की जाती है।
ऑनलाइन ऑर्डर Quotation sent (यानी, अनपेड ऑर्डर) स्टेज में तब तक रहते हैं जब तक आपको पेमेंट नहीं मिल जाता और आप मैन्युअली ऑर्डर को Confirm नहीं करते।
सलाह
वायर ट्रांसफ़र को अन्य पेमेंट मेथड के लिए टेम्प्लेट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है जो मैन्युअली प्रोसेस होते हैं, जैसे चेक, इसे रीनेम या डुप्लिकेट करके।
कॉन्फ़िगरेशन¶
वायर ट्रांसफ़र को कॉन्फ़िगर करने के लिए:
कॉन्फ़िगरेशन टैब में, सिलेक्ट करें कि मेमो या कम्युनिकेशन जो पेमेंट इंस्ट्रक्शन्स के साथ डिस्प्ले होना चाहिए:
दस्तावेज़ रेफ़रेंस के आधार पर: सेल्स ऑर्डर या इनवॉइस नंबर
ग्राहक आईडी के आधार पर: ग्राहक आइडेंटिफ़ॉयर
क्यूआर कोड पेमेंट सक्रिय करने के लिए Enable QR codes सक्षम करें।
टिप्पणी
क्यूआर कोड इस्तेमाल करने के लिए अतिरिक्त अकाउंटिंग सेटअप ज़रूरी है।
Messages टैब में पेमेंट निर्देश परिभाषित करें। अगर एक बैंक अकाउंट पहले से ही परिभाषित किया गया है, तो अकाउंट नंबर Odoo द्वारा जनरेट किए गए डिफ़ॉल्ट मैसेज में ऑटोमैटिकली जोड़ दिया जाता है। आप इसे बाद में भी जोड़ सकते हैं और Reload pending message पर क्लिक करके मैसेज अपडेट कर सकते हैं।
स्टेट फ़ील्ड को एनेबल्ड पर सेट करें।
सलाह
आप टेस्ट मोड का इस्तेमाल करके वायर ट्रांसफ़र भी टेस्ट कर सकते हैं।
यह भी देखें