PayPal

Paypal एक अमेरिकी ऑनलाइन पेमेंट प्रोवाइडर है जो दुनिया भर में उपलब्ध है और उन कुछ में से एक है जो सब्सक्रिप्शन शुल्क नहीं लेता है।

PayPal में कॉन्फ़िगरेशन

  1. अपने PayPal Developer Dashboard में लॉग इन करें

  2. Apps & Credentials पर क्लिक करें और Create App पर क्लिक करें।

  3. App Name दर्ज करें और Create App पर क्लिक करें।

  4. Client ID और Secret को कॉपी करें और उन्हें बाद के लिए सेव कर लें।

महत्त्वपूर्ण

अगर आप ऐसे ग्राहक नाम या पते का इस्तेमाल करते हैं जिनमें एक्सेंटेड या गैर-लैटिन वर्ण शामिल हैं, तो बिना सूचना के ट्रांज़ैक्शन विफल होने से बचने के लिए आपको Odoo द्वारा PayPal को भेजे गए पेमेंट अनुरोध के एनकोडिंग फ़ॉर्मैट को कॉन्फ़िगर करना ज़रूरी है। ऐसा करने के लिए, PayPal button language encoding setting पर जाएं, More Options पर क्लिक करें, और Encoding फ़ीील्ड को UTF-8 पर सेट करें।

अगर आप PayPal को टेस्ट के रूप में आज़मा रहे हैं, तो अपने PayPal Sandbox अकाउंट पर जाएं और अपने sandbox अकाउंट के लिए एनकोडिंग फ़ॉर्मैट कॉन्फ़िगर करें

सलाह

एन्क्रिप्टेड वेबसाइट पेमेंट और EWP_SETTINGS एरर के लिए, कृपया PayPal दस्तावेज़ देखें।

Odoo में कॉन्फ़िगरेशन

  1. पेमेंट प्रोवाइडर PayPal पर जाएं

  2. क्रेडेंशियल टैब में, अपने PayPal अकाउंट से लिंक ईमेल दर्ज करें, फिर क्लाइंट आईडी और क्लाइंट सीक्रेट फ़ील्ड को उन वैल्यू के साथ भरें जो आपने PayPal में कॉन्फ़िगरेशन स्टेप पर सेव की थीं।

  3. वेबहुक आईडी बनाने के लिए Generate your webhook पर क्लिक करें।

  4. State फ़ील्ड को Enabled पर सेट करें, और सुनिश्चित करें कि PayPal पेमेंट प्रोवाइडर Published है।

  5. बाकी ऑप्शन को इच्छानुसार कॉन्फ़िगर करें।

टेस्टिंग

PayPal दो सैंडबॉक्स अकाउंट प्रदान करता है जिनका इस्तेमाल आप लाइव ट्रांज़ैक्शन को सिम्युलेट करने के लिए कर सकते हैं:

  • एक बिज़नेस अकाउंट (मर्चेंट अकाउंट के रूप में इस्तेमाल के लिए, जैसे ab-1abc12345678@business.example.com);

  • एक डिफ़ॉल्ट पर्सनल अकाउंट (शॉपर अकाउंट के रूप में इस्तेमाल के लिए, जैसे ba-9cba87654321@personal.example.com)।

Odoo में PayPal पेमेंट वर्कफ़्लो को टेस्ट करने के लिए:

  1. अपने PayPal क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके Paypal Developer Site में लॉग इन करें और Testing Tools ‣ Sandbox Accounts पर जाएं।

  2. सैंडबॉक्स बिज़नेस अकाउंट के बगल में (ellipsis) आइकॉन पर क्लिक करें और View/Edit account चुनें।

  3. Email, Client ID, और Secret को कॉपी करें और उन्हें अगले स्टेप के लिए सेव करें।

  4. Odoo में, पिछले स्टेप पर सेव की गई वैल्यू के साथ PayPal पेमेंट प्रोवाइडर को कॉन्फ़िगर करें और State फ़ील्ड को Test Mode पर सेट करें।

इसके बाद आप सैंडबॉक्स पर्सनल अकाउंट का इस्तेमाल करके Odoo से टेस्ट ट्रांज़ैक्शन रन कर सकते हैं।