Razorpay

Razorpay पेमेंट टर्मिनल कनेक्ट करने से आप अपने ग्राहकों को सहज पेमेंट फ़्लो ऑफ़र कर सकते हैं और अपने कैशियर के वर्क को आसान बना सकते हैं।

कॉन्फ़िगरेशन

अपने Razorpay क्रेडेंशियल का पता लगाएं

Razorpay अकाउंट बनाएं और इसे उनकी वेबसाइट पर सेट करें।

Odoo में पेमेंट मेथड सेट करने के लिए आपको निम्नलिखित क्रेडेंशियल चाहिए:

पेमेंट मेथड कॉन्फ़िगर करें

  1. पीओएस Razorpay मॉड्यूल सक्रिय करें ताकि पेमेंट टर्मिनल को एनेबल किया जा सके।

  2. Point of Sale ‣ Configuration ‣ Payment Methods पर जाकर संबंधित पेमेंट तरीका बनाएं

    1. जर्नल टाइप को बैंक के रूप में सेट करें।

    2. यूज़ ए पेमेंट टर्मिनल फ़ील्ड में Razorpay सेलेक्ट करें।

    3. Razorpay Username फ़ील्ड में अपना यूज़रनेम और Razorpay Device Serial No फ़ील्ड में अपने डिवाइस का सीरियल नंबर एंटर करें।

    4. Razorpay API Key फ़ील्ड को Razorpay एपीआई की से भरें।

    5. Razorpay Allowed Payment Modes को अपनी ज़रूरतों के अनुसार सेट करें।

    Razorpay कनेक्शन फ़ॉर्म

    टिप्पणी

    टेस्टिंग के दौरान आप Razorpay Test Mode फ़ील्ड को एनेबल कर सकते हैं या प्रॉडक्शन के लिए इसे अनचेक रख सकते हैं।

एक बार पेमेंट मेथड बन जाने के बाद, आप इसे अपने पीओएस के लिए इनेबल कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, पीओएस की सेटिंग पर जाएं और पेमेंट सेक्शन के तहत पेमेंट मेथड को जोड़ें।

टिप्पणी

टर्मिनल को इस्तेमाल करने के लिए कम से कम 10% बैटरी लेवल होना चाहिए।