DPO Pay

DPO Pay कई फ़िज़िकल टर्मिनल के ज़रिए ग्राहक ट्रांज़ैक्शन के लिए इन-स्टोर पेमेंट सॉल्यूशन ऑफ़र करता है। ये टर्मिनल क्रेडिट और डेबिट कार्ड (Visa, MasterCard, और American Express) को स्वाइप करने, स्कैन करने या टैप करने के साथ-साथ मोबाइल पेमेंट (Airtel Money और M-Pesa) को भी सपोर्ट करते हैं।

महत्त्वपूर्ण

  • DPO Pay पेमेंट टर्मिनल को ऑपरेट करने के लिए IoT सिस्टम की ज़रूरत नहीं होती।

  • Odoo DPO Pay मॉड्यूल सिर्फ़ अफ़्रीकी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के लिए उपलब्ध है।

  • लेनदेन को प्रोसेस करने के लिए DPO मर्चेंट अकाउंट आवश्यक है।

DPO Pay क्रेडेंशियल

DPO Pay अकाउंट बनाएं और कम से कम एक टर्मिनल ऑर्डर करें। ऑर्डर करने के बाद, सेल्स टीम ऑनबोर्डिंग प्रोसेस के लिए आपसे संपर्क करती है और फिर निम्नलिखित क्रेडेंशियल वाला एक ईमेल भेजती है:

  • क्लाइंड आईडी

  • क्लाइंट सीक्रेट

  • Merchant आईडी

  • टर्मिनल आईडी

  • चेन आईडी

Odoo कॉन्फ़िगरेशन

पेमेंट मेथड कॉन्फ़िगर करें

DPO Pay टर्मिनल को Odoo पॉइंट ऑफ़ सेल के साथ कनेक्ट करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:

  1. PoS DPO Pay मॉड्यूल इंस्टॉल करें।

  2. एक नया पेमेंट मेथड बनाएं:

    • पॉइंट ऑफ़ सेल ‣ कॉन्फ़िगरेशन ‣ पेमेंट मेथड्स पर जाएं और नया पर क्लिक करें।

    • Journal फ़ील्ड को Bank पर सेट करें।

    • Integration फ़ील्ड को Terminal पर सेट करें।

    • Integrate with फ़ील्ड को DPO Pay पर सेट करें।

    • क्रेडेंशियल को उनके संबंधित फ़ील्ड में जोड़ें।

    नया पेमेंट तरीका बनाने के लिए फ़ॉर्म।

POS में पेमेंट मेथड जोड़ें

अपने पॉइंट ऑफ़ सेल में पेमेंट मेथड जोड़ने के लिए:

  1. पीओएस सेटिंग पर जाएं।

  2. पॉइंट ऑफ़ सेल फ़ील्ड में POS का चयन करें।

  3. पेमेंट सेक्शन में Payment Methods फ़ील्ड के अंतर्गत पेमेंट मेथड जोड़ें।

सलाह

डिवाइस के साथ ट्रांज़ैक्शन प्रोसेस को टेस्ट करने के लिए DPO Pay Test Mode को सक्षम करें।