Pine Labs¶
Pine Labs कई फ़िज़िकल टर्मिनल के ज़रिए ग्राहक ट्रांज़ैक्शन के लिए इन-स्टोर पेमेंट सॉल्यूशन ऑफ़र करता है।
महत्त्वपूर्ण
Odoo Pine Labs मॉड्यूल सिर्फ़ भारतीय कंपनियों के लिए उपलब्ध है।
Pine Labs टर्मिनल स्वाइप, स्कैन या टैप करके क्रेडिट/डेबिट कार्ड (Visa, MasterCard और RuPay) और UPI क्यूआर कोड स्वीकार करते हैं।
जब Odoo डेटाबेस भारत के बाहर होस्ट किया जाता है, तो Pine Labs को काम करने के लिए प्रॉक्सी की आवश्यकता होती है, क्योंकि इसकी सर्विस सिर्फ़ भारतीय आईपी एड्रेस से ट्रैफ़िक स्वीकार करती हैं। प्रॉक्सी यह सुनिश्चित करती है कि बेहतर इंटिग्रेशन के लिए कनेक्शन भारत के माध्यम से रूट किया जाए। Odoo Online या Odoo.sh डेटाबेस पर प्रॉक्सी एक्टिवेट करने के लिए, Odoo सपोर्ट से संपर्क करें।
Pine Labs क्रेडेंशियल¶
Pine Labs अकाउंट बनाएं और कम से कम एक टर्मिनल ऑर्डर करें। फिर सिस्टम निम्नलिखित क्रेडेंशियल के साथ एक ईमेल भेजता है:
Merchant आईडी
Store आईडी
क्लाइंड आईडी
सिक्योरिटी टोकन
Odoo कॉन्फ़िगरेशन¶
Odoo में Pine Labs को इनेबल करने के लिए, पहले POS Pine Labs मॉड्यूल इंस्टॉल करें ताकि यह पेमेंट टर्मिनल की लिस्ट में दिखाई दे। फिर, Pine Labs टर्मिनल को Odoo पॉइंट ऑफ़ सेल के साथ कनेक्ट करने के लिए ये स्टेप फ़ॉलो करें:
पर जाएं, Payment Terminals सेक्शन तक स्क्रॉल करें, संबंधित पेमेंट टर्मिनल को इनेबल करें, और Save पर क्लिक करें।
पर जाएं और पेमेंट मेथड बनाएं।
Journal फ़ील्ड को Bank पर सेट करें।
Integration फ़ील्ड को Terminal पर सेट करें।
Integrate with फ़ील्ड को Pine Labs पर सेट करें।
कॉपी किए गए क्रेडेंशियल को उनकी संबंधित फ़ील्ड में पेस्ट करें।
Pine Labs Allowed Payment Modes फ़ील्ड में पसंदीदा पेमेंट मोड सेलेक्ट करें और सेव करें।
पर जाएं और बनाई गई पेमेंट मेथड को पेमेंट मेथड लिस्ट में जोड़ें ताकि इसे POS में इस्तेमाल किया जा सके।
सेव करें पर क्लिक करें।
सलाह
डिवाइस के साथ ट्रांज़ैक्शन प्रोसेस को टेस्ट करने के लिए Pine Labs टेस्ट मोड को इनेबल करें।